आदिवासी सेंगेल अभियान ने करायी शपथ सभा कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, महेशपुर (पाकुड़)। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में रविवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू की अध्यक्षता में आदिवासी सेंगेल अभियान का शपथ सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सभा में उपस्थित प्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संताली राजभाषा रैली 30 अप्रैल 2022 रांची चलो, सरना धर्म कोड रैली 30 जून 2022 दिल्ली चलो को सफल बनाने को लेकर और सेंगेल अभियान को सशक्तिकरण को लेकर राष्ट्रीय सेंगेल शपथ सभा में दस मांगों को प्रस्तावित करने का काम करेंगे और इसे सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। शपथ सभा में इन सभी मुद्दों पर शपथ दिलाई गई कि भारत सरकार और अन्य राज्य सरकारें आदिवासियों के प्रकृतिपूजा धर्म-सरना धर्म कोड को अविलंब मान्यता दें और जनगणना में शामिल करें, झारखंड में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संताली भाषा को अविलंब प्रथम राजभाषा का दर्जा प्रदान करें। बाकी सभी झारखंडी भाषाओं को समृद्ध करें,झारखंडी डोमिसाइल, न्यायपूर्ण आरक्षण और नियोजन नीति लागू करें। सभी नौकरियों को प्रखंडवार कोटा बनाकर केवल प्रखंड के आवेदकों से भरें, सीएनटी/ एसपीटी कानून की रक्षा करते हुए वीर शहीदों सिदो मुर्मू और बिरसा मुंडा के वंशजों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए अविलंब दो ट्रस्ट का गठन करें, असम- अंडमान आदि के झारखंडी आदिवासियों को अविलंब एसटी का दर्जा प्रदान करें, विस्थापन- पलायन, ह्यूमन ट्रैफिकिंग को बंद करें, शहीद सिदो मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू और रूपा तिर्की के संदिग्ध मौतों की सीबीआई जांच करें, सती प्रथा की तरह डायन प्रथा को खत्म करें, आदिवासी महिला, युवा-छात्रों को न्याय, सम्मान, अधिकार, रोजगार प्रदान करें, वंशानुगत चालू पुरानी सोच और अधिकांश अशिक्षित, नशा करने वालों के हाथों में केंद्रित आदिवासी स्वशासन (माझी परगना) व्यवस्था में अविलंब जनतांत्रिक सुधार हो और शिक्षित संविधान-कानून समझने वालों को गांव-गांव में इसके संचालन का अवसर देने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व सांसद सह सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के अलावे आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू, पाकुड़ जिला अध्यक्ष सनातन हेंब्रम, पाकुड़ जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुशांति किस्कु, केंद्रीय संयोजक बिमो मुर्मू, संताल परगना प्रमंडल महासचिव मांझी परगना मांडवा के मदन मुर्मू, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि किस्कु, सहित आदिवासी सेंगेल अभियान के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse