आरकेएसएम के शिविर में कई जरूरतमन्दों की नेत्र जांच

 

टीम एबीएन, अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। रविवार को बाजार स्थित धर्मशाला में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (आरकेएसएम) की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित भाजपा नेता दानियाल किस्कु एवं गणमान्य ग्रामीणों के द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया। आरकेएसएम के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा के द्वारा सभी को फूल का बुके देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। वहीं बीडीओ, थाना प्रभारी, दानियल किस्कु ने सभी को संबोधित करते हुए आरकेएसएम द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर को सहरानीय कदम बताया। कहा कि आने वाले समय में इस तरह के कार्यक्रम कर जरूरमंद लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने का कार्य होना चाहिए। इसके लिए सभी ने आरकेएसएम के इस पहल का स्वागत किया। वहीं दुमका लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल से डॉ धीरज कुमार सहित अन्य कर्मियों द्वारा सभी का पंजीकरण कर निःशुल्क जांच किया गया। साथ ही लाल कार्ड धारियों को लगभग छः हजार निःशुल्क लेंस एवं सिर्फ आधार कार्डधारियों को लगभग 2 हजार तक निःशुल्क लेंस दिया जाना है। मौके पर पप्पू वर्मा, संजय भगत, मंटू भगत, मनोज भगत, भूटान भगत, किंकर लाडला, सरोज मंडल, लियाकत अंसारी, तनवीर आलम, बबलू वर्मा, आकाश वर्मा, अमन वर्मा, मनीष वर्मा, चंदन वर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse