कोल माइंस के प्रभावित ग्रामीणों के लिए नवनिर्मित कॉलोनी की डीसी ने जानी हकीकत

 

टीम एबीएन, पाकुड़। रविवार को उपायुक्त वरुण रंजन, डीडीसी मो शाहीद अख्तर, एसडीओ पंकज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों ने अमड़ापाड़ा अंचल अंतर्गत पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस क्षेत्र से प्रभावित ग्रामीणों के लिए विशुनपुर में नव निर्मित आवासीय कॉलोनी का मुआयना किया। गौरतलब है कि कोल ब्लॉक के आबंटी पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डब्लूपीडीसीएल) द्वारा आर एंड आर पॉलिसी के तहत विशुनपुर गांव से विस्थापित होने वाले 94 परिवारों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाया जा रहा है। जिनमें से 35 आवास पूर्णतः तैयार हैं और आगामी 8 मार्च को मुख्य अतिथि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप, डब्लूपीडीसीएल के चेयरमैन पीबी सलीम, उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक हरदीप पी. जनार्दन, डीएफओ रजनीश कुमार के अलावे जिले व डब्लूपीडीसीएल समेत एनसीसी तथा बीजीआर कोल कंपनी के तमाम आला अधिकारियों की उपस्थिति में आर एंड आर कॉलोनी का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद समेत अन्य अधिकारी पुनर्स्थापित होने वाले परिवारों को उनके नव निर्मित घरों का चाभी सौंपेंगे। उपायुक्त वरुण रंजन ने मंगलवार को होने वाले आर एंड आर आवासीय कॉलोनी के उद्धघाटन से पूर्व कॉलोनी का स्थलीय जांच किया। विस्थापितों के लिए नव निर्मित आवासों को देखकर उपायुक्त काफी संतुष्ट दिखे। उन्होंने बताया कि उद्धघाटन से पूर्व नव निर्मित कॉलोनी का स्थलीय जांच की गई और मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों के पुनर्स्थापन के बाद होने वाले कोल माइनिंग को लेकर भी कई बिंदुओ पर चर्चा की गई। मौके पर डब्लूपीडीसीएल के एजेंट टीएस मांझी, नागेंद्र सिंह, बीजीआर के रोहित रेड्डी, विजय साईं रेड्डी, बीडीओ दिवेश कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse