टीम एबीएन, पाकुड़। स्थानीय पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में 4 से 6 मार्च तक संस्थान के छात्रों में खेल-कूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स फेस्ट 2022 का आयोजन किया गया। संस्थान के खेल-कूद मैदान में छात्रों ने 4 मार्च को अंतर्शाखा टीम बनाकर मार्च-पास्ट किया। संस्थान के प्राचार्य डॉ सरोज कुमार पाढ़ी, एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निखिल चंद्रा ने मशाल प्रज्ज्वलित कर छात्रों को सौंपा, जिसे सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, मेटलर्जी एवं माइनिंग की टीमों ने पूरे संस्थान परिसर में भ्रमण कर तीन दिनों के क्रीड़ाउत्सव के लिए मुख्य खेल-कूद मैदान में स्थापित किया। स्पोर्ट्स फेस्ट का समापन 6 मार्च को मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा विजेता टीमों एवं उम्मीदवारों को ट्राफी एवं मेडल्स से सम्मानित कर बड़े ही हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। इस स्पोर्ट्स फेस्ट में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, रेसिंग सहित अन्य एथलेटिक्स खेलों को सम्मिलित किया गया था। सभी खेलों में छात्र-छात्राओं के साथ सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। रंग बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने संस्थान परिसर को रमणीय बना दिया। जोशो जूनून का कुछ ऐसा आलम दिखाई दिया, जिसमें ख़राब मौसम से भी कोई खलल नहीं हुआ। संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्र विभिन्न स्टाल लगाकर सभी खिलाडियों को प्रोत्साहित करते देखे गए। संस्थान के निदेशक अभिजित कुमार एवं शासी निकाय की सदस्या रेणुका यशस्वी ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन जुड़कर कर छात्र-छात्रावों के मनोबल को बढ़ाते हुए खेल भावना को सर्वोपरी रखने का सन्देश दिया। कुमार ने छात्रों से कहा कि खेल खेलकूद हमें टीम स्पिरिट की गुण विकसित करता है जो आने वाले जीवन में एक सफलता की सीढ़ी साबित होगी। 6 मार्च को मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने विजेता टीमों एवं उम्मीदवारों को ट्राफी, मेडल्स एवं प्रमाणपत्र दिया। उन्होंने भावी अभियंताओं के खेल भावना एवं श्रेष्ठ खेल की प्रशंसा करते हुए उन्हें झारखण्ड प्रदेश एवं भारत देश का भविष्य करार दिया तथा भावी जीवन की शुभकामनाएं दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse