पाकुड़ : सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गयी विदाई

 

टीम एबीएन, पाकुड़। प्राथमिक विद्यालय पीपरजोरी में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक शिलुआनू मूर्मू को विदाई दी गई। विदाई समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए मूर्मू ने कहा कि लगभग 21 वर्षों तक उन्होंने विद्यालय में सेवा दी। पहले गांव में पढ़े लिखे लोगों की कमी थी, अभिभावकों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता का अभाव था। लेकिन आज गांव में बहुत से पढ़े लिखे युवा पीढ़ी है। इस गांव के 15 बच्चों का नामांकन नवोदय विद्यालय में है। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा अज्ञान रुपी भवसागर से ग्रामीण बच्चों को निकालने में शिलुआनू मूर्मू का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इनकी सेवानिवृत्ति के बाद विद्यालय में एक मात्र शिक्षक रह गए हैं। यह आदिवासी बहुल गांव है, लेकिन शिक्षक खोरठा भाषी हैं इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देना एक नई चुनौती है। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव बिनोद कुमार सिंह ने किया। वहीं सुधीर कुमार सिंह ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। मौके पर शिक्षक विराम बोनीफस मुर्मू, बेंजामिन मुर्मू, मोसारफ हुसैन, मनिरूल इस्लाम, सीआरपी प्रवीण कुमार, रजनीश रंजन सिन्हा, बीआरपी उमाकांत साह, शिक्षक अविनाश पंडित, रियाजुद्दीन अंसारी, शंभु शरण यादव, संजय सेन, पोखन महतो, फजले आजम, प्रभारी प्रधानाध्यापक कपूर कुमार महतो, सुनील कुमार मंडल समेत अन्य शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse