नागेश्वर राव बने दिल्ली ओलिम्पिक के मार्शल आर्ट्स गेम्स में टेक्निकल सेक्रेटरी

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सिहान एल0 नागेश्वर राव को 20 मार्च 2022, दिल्ली ऑलंम्पिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले दिल्ली ऑलंम्पिक गेम्स (मार्शल आर्ट्स) का टेक्निकल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। झारखंड के लिए बड़े गर्व की बात है कि तालकटोरा इन्डोर स्टेडियम, नई दिल्ली में सिहान राव झारखंड की ओर से अपनी सेवा देंगे। यह टाटा स्टील कराटे ट्रेनिंग सेंटर के चीफ कोच के साथ-साथ झारखंड स्टेट कराटे डू एसोसिएशन के अवैतनिक महासचिव एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अवैतनिक उपाध्यक्ष भी है। सिंहान एल0 नागेश्वर राव ने दिल्ली ऑलंम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं इंडियन ऑलंम्पिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कुलदीप वत्स एवं सिंहान दीपक अग्रवाल जी, जो दिल्ली ऑलम्पिक गेम के संगठन सचिव एवं दिल्ली ऑलंम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष है, इन दोनों को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। सिंहान राव ने आगे बताया कि 24 - 25 जून 2022 को झारखंड में स्वर्गीय सुधीर महतो के जयंती समारोह में 10वीं झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि कुलदीप वत्स एवं सिंहान दीपक अग्रवाल जी होंगे। अधिक जानकारी के लिए 9431398961 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse