टीम एबीएन, रांची। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं के सम्मान में दहेज मुक्त झारखंड संस्था के द्वारा रांची महिला थाना परिसर में माननीय मुख्य अतिथि रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम के हाथों से महिला थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों को संस्था की तरफ से मेडल देकर एवं संस्था का सम्मान सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौसाद आलम ने कहा कि महिलाएं विश्व मे आज सबसे आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र में आज बेटी बहु लगातार आगे बढ़ती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। नारी शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। नारी के बिना घर संसार सब अधूरा है। वहीं महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा ने आज माननीय पुलिश अधीक्षक के हाथों मेडल पहनकर अपने आप मे गौरव महसूस की, महिला थाना प्रभारी ने कहा कि हमलोग दिन रात थाना में महिलाओं बेटियों के लिए हमेशा तत्पर होकर काम करते रहते हैं। कोई भी महिला हनन की सूचना मिलते ही हमारी महिला पुलिस पदाधिकारी टीम तुरंत कार्यवाही करती है। वहीं संस्था के संस्थापक डॉ आनन्द कुमार शाही ने कहा कि आज बहुत बड़ी खुशी का दिन है कि महिला बहन बेटियों के लिए हमारी संस्थान के द्वारा सम्मानित करने का मौका मिला। हमारी संस्था दिन रात महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा पूरे राज्य में बढ़-चढ़ कर कार्य करती है। प्रधान महासचिव सिन्धु मिश्रा ने कहा कि राज्य में हो रही है। महिला हनन और उत्पीड़न के खिलाफ हमलोगों ने जो अभियान पूरे राज्य में लगातार चलाते रहते हैं। उन्होंने महिला बहनों से अपील की कि समाज मे हो रहे कुरीतियों भ्रस्टाचार, उत्पीड़न के खिलाफ आप सभी लोग आगे बढ़े। वहीं सदर महिला थाना में थाना प्रभारी विंध्यवासिनी कुमारी सिन्हा, पुष्पम कुमारी, उषा कुमारी, दयामनी नाग, पुनम देवी, सुषमा स्वांसी, सुषमा केरकेट्टा, नीलमणि कंडुलना, सपना गाड़ी, अनिता केरकेट्टा, हेलेन मुर्मू, बलवंती कुमारी, सावन कुमारी को सम्मानित किया गया। ये सभी लोग थाना में पुलिस पदाधिकारी है। आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी माखन पाठक, आशीष गुप्ता, सुभाष प्रसाद शाही, इंतेखाब आलम, विकास जायसवाल, अनुज तिवारी, सुमित कुमार, जीतू राय, बीरेंद्र गिरी, दीपू यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse