होल्डिंग टैक्स : कोडरमा के 9 बकायेदारों लोगों नोटिस

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के 9 लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने को लेकर नोटिस भेजा गया है। इन सबों पर 2,40,437 रुपये होल्डिंग टैक्स के रूप में बकाया है। इस बारे में रितिका प्रिंटेक कंपनी के स्थानीय प्रबंधक विनोद कुमार रवानी ने बताया कि कोडरमा निवासी सुनीता देवी जिन पर 24,706 रुपये 84 पैसे, राजेंद्र कुमार पांडेय पर 35,535 रूपये, प्रेम कुमार पांडेय पर 27,815 रुपये,संतोष कुमार पर 17,434 रुपये, राजेंद्र सिंह पर 13,108 रुपये, इंद्रदेव प्रसाद यादव पर 16,669रु पये, संतोष कुमार सिंह पर 11,650 रुपये, राज होटल पर 60,702 रुपये समेत 2,40,437 रुपये बकाया है। विनोद रवानी ने बताया कि इनमें से प्रदीप पांडेय और राज होटल के मालिक राजेंद्र प्रसाद के द्वारा कुछ राशि जमा की गई है और शेष राशि जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया है। प्रबंधक विनोद रवानी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोडरमा में कुल 45 लाख नौ हजार रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है जिसमें अभी तक 32 लाख 27 हजार रुपये की वसूली हो पाई है। यह कुल राशि का 69 है है। उन्होंने बताया कि कोडरमा के बड़े 9 बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है और 72 घंटे के अंदर राशि भुगतान के लिए कहा गया है। भुगतान नहीं करने की स्थिति में विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse