बजट में मानदेय नहीं बढ़ने पर आंगनबाड़ी संघ (सीटू) ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका

 

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड सरकार के बजट में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय नहीं बढ़ने पर आक्रोशित सेविका सहायिका और पोषण सखी ने रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए झंडा चौक पर हेमन्त सरकार का पुतला दहन किया। इससे पूर्व पूर्णिमा टॉकीज परिसर से झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) के बैनर तले जुलूस भी निकाला गया, जिसमें हेमन्त सरकार मुर्दाबाद, दस हजार मानदेय देने का वादा कहां गया हेमन्त सरकार जवाब दो, स्थायीकरण करना होगा, वादा पूरा करो नहीं तो गद्दी छोड़ो आदि नारे लगाये जा रहे थे। मौके पर जिला सचिव वर्षा रानी की अध्यक्षता में हुई सभा को सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान, आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, निर्माण मजदूर यूनियन के नेता प्रेम प्रकाश, पोषण सखी की अध्यक्ष गायत्री पासवान आदि ने संबोधित किया। सीटू नेता संजय पासवान ने कहा कि हेमन्त सोरेन ने अपने घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कर्मियों को 10 हजार मानदेय देने की बात की थी। हाल ही में मिडिया के हवाले से जानकारी मिली कि नियमावली बनाकर तेरह हजार मानदेय दिया जाएगा। लेकिन यह सब बातें जुमला निकला और राज्य के बजट में सेविका सहायिका का मानदेय बढ़ाने के लिए कोई जिक्र नहीं है। एक तरफ पोषण सखी अपनी मांगों को लेकर पिछले 23 मार्च से विधान सभा के समक्ष धरना पर बैठी है, जिसकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। दूसरी तरफ अब आंगनबाड़ी सेविका सहायिका भी झारखंड सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है। जल्द ही मांगों को सरकार पूरा नहीं की, तो यह संघर्ष राज्यव्यापी आंदोलन का रूप लेगा। प्रदर्शन में मंजू देवी, अर्चना देवी, सरिता सिन्हा, अनामिका, संध्या वर्णवाल, पिंकी देवी, कविता यादव, मुनी यादव, कांति देवी, संध्या कुमारी, रानी देवी, संतोषी देवी, संध्या राय, डोली राणा, गायत्री देवी, चंदना भारती, शीला देवी, रामदुलारी, पूनम, रीना देवी, उषा देवी, किरण देवी, राखी रजक, कुंती देवी, रेखा, सुनैना, रिंकी, उषा, सीता, सविता, सुमा, सुनीता, गंगोत्री, राधा, रीता, सरिता, आशा, सीमा, मंजू, रूपवंती बबीता देवी, महेन्द्र तुरी, अशोक रजक, शम्भु पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse