एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से हरा दिया। श्रीलंका की पहली पारी 174 जबकि दूसरी पारी 178 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में जडेजा ने 5 जबकि दूसरी पारी में 4 विकेट झटके। वहीं दूसरे स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मैच में सात विकेट मिले। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बताते चलें कि दूसरा टेस्ट 12 मार्च से बेंगलुरु में खेला जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse