टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवम झारखंड के संगठन प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया आगामी 8 मार्च को अपने दो दिवसीय प्रवास पर रांची आएंगे। पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सैकिया 8 मार्च की सुबह सेवा विमान से रांची आएंगे और जि़ला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए रामगढ़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे अपराह्न में रांची ग्रामीण जि़ला अंतर्गत ओरमांझी मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। आदित्य साहू ने बताया कि 9 मार्च को प्रदेश कार्यालय में प्रात: 10 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित है जिसमे प्रदेश प्रभारी का मार्गदर्शन होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse