एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से रूसी सशस्त्र बलों ने 2,037 यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि इन ढांचों में 71 कमांड पोस्ट और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के संचार केंद्र, 98 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 61 रडार स्टेशन शामिल हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा जमीन पर लगभग 66 विमान और हवा में 16 विमान को नष्ट किया गया, जबकि 708 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 74 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 261 फील्ड आटिर्लरी और मोटरर, 505 यूनिट विशेष सैन्य वाहन और 56 मानव रहित हवाई को भी मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन में गोला-बारूद डिपो को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी के सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse