टीम एबीएन, रांची। राज्य के सभी जिलों में भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका मंच ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। राजधानी रांची में बंद का आंशिक असर अभी तक देखा जा रहा है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती राजधानी के चौक चौराहों पर की गई है। डीएसपी सदर के नेतृत्व में कई थानों के थाना प्रभारियों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। रांची के धुर्वा इलाके जहां भोजपुरी भाषा भाषियों की संख्या अधिक है वहां बंद का ज्यादा असर देखा जा रहा है। जबकि बाकी शहर में सामान्य दिनों की तरह गाड़ियां चल रही हैं, दुकानें भी इक्का दुक्का ही बंद हैं। बंद बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। रांची सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया है कि बंद के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। लोगों में विधि व्यवस्था को लेकर कोई भय न हो, इसलिए जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं। बंद समर्थकों के लिए कई जगह को कैंप जेल के रूप में चिन्हित किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse