पलामू : मशाल जुलूस निकाल आजसू ने सरकार के प्रति जताया विरोध

 

टीम एबीएन, पलामू। आजसू पार्टी द्वारा घोषित केंद्रीय कार्यक्रम के तहत जिला पलामू इकाई में जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी और केन्द्रीय सचिव बब्लू गुप्ता के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। हमारी पहचान 1932 खतियान खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति पिछड़े वर्ग को आबादी अनुसार आरक्षण बेरोजगार युवकों को रोजगार जातीय जनगणना सरना धर्म कोड झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान एवं झारखंड के संसाधनों का हो रहे लूट के विरोध में झारखंड सरकार के खिलाफ अनवरत आंदोलन जारी रहेगा। जब तक इन सभी मुद्दों का निराकरण नहीं हो जाए। आगामी 7 मार्च को पलामू जिला से सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे। मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, केंद्रीय सचिव बब्लु गुप्ता, केन्द्रीय सचिव नजमी ज़िला उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, वसीम खान, छात्र इकाई के अध्यक्ष राहुल मिश्रा, नगर अध्यक्ष राम सिंह संगठन सचिव शिवशंकर प्रसाद के साथ सैकड़ों आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse