ड्यूटी से नाराज बीएसएफ जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार साथियों भुना, फिर खुद भी मार ली गोली

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के खासा हेडक्वार्टर में रविवार सुबह ड्यूटी से नाराज एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। अपने साथियों पर फायरिंग करने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोलीबारी में आरोपी समेत पांच जवानों की मौत हो गई है। हालांकि इस संबंध में बल के अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक अमृतसर से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित बीएसएफ खासा हेडक्वार्टर में बीएसएफ की 144 बटालियन तैनात है। सीमा पर ड्यूटी को लेकर कांस्टेबल सत्तेप्पा अपने अधिकारियों के साथ नाराज चल रहा था। रविवार सुबह मेस में उसने अपनी सर्विस राइफल के साथ अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अपने साथियों पर फायरिंग करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार दी। गोलीबारी में सत्तेप्पा समेत पांच जवानों की मौत हो गई। वहीं बल के आधा दर्जन जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse