कोडरमा जिला के पहले एनआईएस राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक बने आकाश सेठ

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला कुश्ती संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ ने एनआईएस पटियाला से कुश्ती का कोचिंग कोर्स पूरा कर लिया है। उनकी उनकी ट्रेनिंग हरियाणा हिस्सार के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) गिरी सेंटर में चल रही थी। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला मे कुश्ती का माहौल बहुत अच्छा है। कोडरमा जिला कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के दर्जनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले कर जिले व राज्य का नाम रौशन किया है। इस कोर्स के बाद वो एक मात्र कोडरमा जिला के ऑथोराइज़्ड एनआईएस राष्ट्रीय कुश्ती बन गए है। उन्होंने बताया कि उनकी कुश्ती की ट्रेनिंग साई के एन आई एस कोच ओम प्रकाश सर द्वारा चल रहा रहा था और उनका एग्जाम साई ने लिया था। एग्जाम में उत्तीर्ण होने पर साई हिस्सार के डायरेक्टर हरभजन सिंह एवं चीफ कोच ओम प्रकाश सर ने कुश्ती प्रशिक्षक का सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। कोडरमा जक्शन पर खिलाड़ियों ने किया स्वागत : कोडरमा जिला के पहले एनआईएस राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक बने पर जिले के कुश्ती खिलाड़ियों ने आकाश सेठ का बुके एवं माला पहना कर जोर दार स्वगात किया। खिलाड़ियों को आकाश ने कहा कि उनकी ट्रेनिंग हिस्सार मे बहुत अच्छी हुई है। आप सब को बहुत से नए तकनीक सीखने को मिलेगा और राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को इस से बहुत मदद मिलेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse