रूस-यूक्रेन जंग का साइड इफ़ेक्ट : कई बड़ी कंपनियों ने रूस में बंद किया कामकाज

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। युद्ध के खिलाफ लामबंद होते हुए प्यूमा कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की आपूर्ति और अपने स्टोर्स बंद करने का ऐलान किया है। इसके अलावा PayPal और Adobe ने रूस में अपना कामकाज बंद कर दिया है। साथ ही आईबीएम (IBM) ने भी रूसी बाजार से अपना कारोबार पूरी तरह समेटने की घोषणा की है। इन सब कंपनियों के अलावा वीजा, मास्टर कार्ड ने भी रूस में परिचालन निलंबित करने का ऐलान किया है। कंपनियों नेग बयान जारी कर कहा कि वे आने वाले दिनों में रूस में सभी लेनदेन बंद कर देंगे। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले लगभग 11 दिनों से लगातार जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को देश को रूस के आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिकी सीनेटरों से और अधिक विमान भेजने के लिए का आग्रह किया है। वहीं यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा से लोगों को निकालने के लिए लागू किया गया सीजफायर टूट गया है। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक मारियूपोल में रूसी सेना ने सीजफायर तोड़ दिया है जिसके बाद मानवीय कॉरिडोर से आम लोगों को निकालने की प्रक्रिया सुरक्षा कारणों से रोक दी गई है। उधर, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आगाह किया है कि मॉस्को यूक्रेन पर किसी भी तीसरे पक्ष की नो-फ्लाई ज़ोन की घोषणा को इस लड़ाई में भागीदार के रूप में माना जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse