दांत दर्द से परेशान राजद सुप्रीमो से रिम्स में मिले बिहार के 3 बड़े नेता

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए रिम्स मेडिकल बोर्ड की टीम उनका इलाज कर रहा है। वहीं, लालू प्रसाद के दांत में समस्या होने के कारण रिम्स के डेंटल विभाग के डॉक्टरों ने उनका रूट कैनाल ट्रीटमेंट करने का फैसला लिया है। वहीं, पहली सिटिंग 24 फरवरी को हुई थी। ऐसे मे दूसरी सीटिंग के लिए उन्हें बीते 28 फरवरी को बुलाया गया था। दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आरसीटी होने के बाद बीते शनिवार को लालू प्रसाद डेंटल विभाग गए जहां उनके दांत का चेकअप किया गया। वहीं, इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि लालू को दांत दर्द की समस्या से काफी राहत मिल गई है। हालांकि उन्हें रुटीन चेकअप के लिए बुलाया गया था। फिलहाल, दांत से जुड़ी दिक्कतों के लिए कोई दवा अलग से नहीं दी जा रही है। इस दौरान लालू की दांत को सड़न से बचाने के लिए डॉक्टरों ने उनका आरसीटी की थी, उनके दाहिने हिस्से के मोलर दांत का आरसीटी किया गया था। वहीं, अगली प्रक्रिया के तहत उनकी दांत की कैपिंग की जाएगी। लालू का इलाज डेंटल विभाग के डॉ अजय शाही और डॉ बूटा वेंकटेश कर रहे हैं। गौरतलब है कि आरजेड़ी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सजायाफ्ता रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां लालू का डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। वहीं, जेल मैनुअल के अनुसार शनिवार को तीन लोग लालू से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद और लालू के करीबी अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह ने लालू से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राजद नेता सैयद फैसल अली और छपरा के रहने वाले राजद नेता रामबाबू सिंह ने मुलाकात की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse