यूनाइटेड क्लब हिरही ने सचिन युवा क्लब टोटो को 3-0 से हराया

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। बलदेव साहू महाविद्यालय कॉलेज मैदान में शनिवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केंद्र लोहरदगा के बैनर तले दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी सह जिला फुटबॉल संघ के जिला सचिव सोमा उरांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा पदाधिकारी अब्दुल फारुख खान, बबलू उरांव, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा सलाहकार समिति के सदस्य बालकृष्णा सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला लेखापाल रामाशीष चौधरी, अमर अंथोनी कुजूर, विनय उरांव, दिनेश उरांव, रोहित उरांव शामिल हुए। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटा गया। वहीं फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। फुटबॉल का उद्घाटन मैच यूनाइटेड क्लब हिरही और सचिन युवा क्लब टोटो के बीच खेला गया। जिसमें हिरही की टीम ने टोटो की टीम को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। कब्बड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नेहरू युवा क्लब बदला और सचिन युवा क्लब टोटो के बीच खेला गया। जिसमें नेहरू युवा क्लब बदला की टीम विजय रहा। मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी सोमा उरांव ने कहा कि लोहरदगा जिले में फुटबॉल की काफी लोकप्रियता है। इसके अलावा अन्य खेल के प्रति भी जिले के खिलाड़ी काफी रुचिकर हैं। जिले के खिलाड़ियों को यदि सुगमता पूर्वक प्लेटफार्म मिले तो निश्चित रूप से खिलाड़ी जिले सहित राज्य व देश का नाम रोशन कर सकते। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा पदाधिकारी अब्दुल फारुख खान ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं को संगठित हुआ आत्मनिर्भर बनाने में कार्यशील है। जिले के युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का बेहतर कार्य किया जाता है। पहले दिन के खेल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की बात कही। कहा की बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपना हुनर का प्रदर्शन करने के लिए आगे और भी मौका दिया जाता है। वही कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। फुटबॉल खेल में रेफरी अजय उरांव, प्रकाश उरांव, जितेंद्र कुमार व प्रदीप उरांव ने बेहतरीन संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदलाल महतो, विनोद उरांव, एनवाईवी प्रियंका कुमारी, उर्मिला महतो, आकाश कुमार, अनूप उरांव सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse