टीम एबीएन, लोहरदगा। आज जिले के लिए गौरव की बात है। हमारे बीच के पहलवान महादेव उरांव एवं दिलीप कुमार साहू ने हरियाणा के हिसार मे आयोजित कुश्ती के एनआईएस कोर्स को पूरा कर अपना नाम झारखंड के कुश्ती प्रशिक्षकों में दर्ज कराया। लोहरदगा कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने बताया की लोहरदगा जिले से कुश्ती खिलाड़ी हर साल बिना एनआईएस कोच के 25 से 30 पदक लोहरदगा जिला प्राप्त करा रहे हैं। एवं हर साल 5 से 7 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब हमारे पास एनआईएस प्रशिक्षक उपलब्ध होने से हमारे प्रदर्शन में काफी सुधार होगा। हम सरकार से निवेदन करते हैं कि हमारे लोहरदगा जिला में कुश्ती का आवासीय सेंटर खोलने पर विचार करें जिससे कि लोहरदगा कुश्ती के क्षेत्र में अपना नाम विश्व पटल पर दर्ज कराएं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse