मध्य विद्यालय नवाड़ी पाड़ा में चला स्वच्छता अभियान

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाड़ी पाड़ा लोहरदगा के बाल संसद के मंत्री मंडल के सदस्यों ने "स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ विद्यालय" थीम पर विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पुरा विद्यालय परिवार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य किया। प्रधानाध्यापक अरुण राम ने मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं सांसदों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय जितना साफ सुथरा एवं स्वच्छ रहेगा आप बच्चों को विद्यालय में पढ़ाई करने में भी आनंद आएगा। इसके साथ आप सभी गंदगी से होने वाली बीमारियों से भी बचे रहेंगे। इस अवसर पर सभी वर्ग कक्ष एवं अन्य स्थानों के लिए ढक्कन युक्त डस्टबिन उपलब्ध कराया गया। ढक्कन युक्त डस्टबिन पाकर बच्चे काफी खुश हुए। स्वच्छ विद्यालय स्वछ बच्चे का नारा लगाते हुए प्रतिदिन सफाई का संकल्प लिया। सफाई अभियान में प्रधानाध्यापक अरुण राम, शिक्षक अजय कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, शिक्षिकाएं नेम्हन्ती मिंज, सुमित्रा टोप्पो, माता समिति के सदस्य सुमन देवी, पुष्पा देवी, किरण देवी प्रधानमंत्री अंजली कुमारी, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य रंजन कुमार, बबीता कुमारी, हेमन अग्रवाल, काजल कुमारी, सौरव कुमार, रवि भगत, प्रीति कुमारी, शुभम कुमार, मंजू कुमारी, आकृति कुमारी, गणेश साहू, पूजा कुमारी, संस्कार कुमार, रिशीका खाखा, सुजीत कुमार, प्रियंका उरांव, नितिक लोहरा, चिराग उरांव, उषा कुमारी, आशीष उरांव, अंशु कुमारी सहित सभी संसद सदस्य शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse