एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अभी जो राहत मिल रही है वह भाजपा सरकार का चुनावी आॅफर है और अब चुनाव खत्म हो रहे हैं इसलिए तेल की कीमतों मे कमी का यह आॅफर भी खत्म हो जाएगा। गांधी ने ट्वीट किया, फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का चुनावी आॅफर खत्म होने जा रहा है। कांग्रेस लगातार सरकार पर हमला कर रही है कि उसने चुनाव में लोगों को भ्रमित करने के लिए तेल की कीमत घटाई थी और अब चुनाव खत्म होे रहे हैं इसलिए पेट्रोल डीजल तथा रसोई के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse