यूक्रेन की पोर्ट सिटी मारिउपोल पर रूसी सेना का कब्जा

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। रूस की सेना ने कई शहरों को घेर रखा है और खेरसन समेत कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को रूस ने जपोरिजिया में परमाणणु संयंत्र पर भी हमला कर दिया। अब इसका नियंत्रण रूस के पास है। यहीं से यूक्रेन को बड़ी मात्रा में ऊर्जा सप्लाई होती था। हमले में कई लोगों की जान भी चली गई। उधर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस के खिलाफ जांच कराने के लिए स्वतंत्र आयोग बनाने पर राय जानने के लिए वोटिंग कराई गई जिसमें भारत और चीन ने दूरी बना ली। इससे पहले भी भारत ने इस संबंध में कोई वोट नहीं किया है। वहीं रूस ने कथित "फेकन्यूज" को लेकर नया कानून बनाया है जिसके बाद फेसबुक और ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं सीएनएन, बीबीसी को भी रिपोर्टिंग रोकनी पड़ी है। खेरसन के बाद मारिउपोल पर रूस का कब्जा! : यूक्रेन की पोर्ट सिटी मारिउपोल के मेयर ने कहा है कि रूस की सेना ने पूरे शहर पर जमावड़ा कर लिया है। बता दें कि मॉस्को की सेना ने खेरसन पर पहले ही कब्जा कर लिया है। रूस मुख्य शहरों को निशाना बना रहा है। रूस ने यूट्यूब को भी किया बैन : रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने फेसबुक और ट्विटर के साथ-साथ यूट्यूब को भी को बैन कर दिया है। इसके लिए एक बिल पर हस्ताक्षर किया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया दिग्गजों के खिलाफ कदम से पहले बीबीसी, अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित वॉयस ऑफ अमेरिका और रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी, जर्मन प्रसारक डॉयचे वेले और लातविया स्थित वेबसाइट मेडुजा को भी ब्लॉक कर दिया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse