सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने वाला बजट : अरुण साहू

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)।कांग्रेस के युवा नेता सह प्रदेश तैलिक साहू वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने राज्य में वित्त बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए झारखंड विधानसभा में पेश किये गए बजट से झारखंड में सिचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी और शिक्षा के क्षेत्र में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो एक सराहनीय कदम है। बजट में किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर भी जोर दिया गया है। हर खेत तक सिचाई का प्रबन्ध करने और हर घर पेयजल की व्यवस्था करने पर भी बजट में जोर दिया गया है। उन्होंने राज्य बजट की सराहना की है, साथ ही कहा कि बजट में सभी क्षेत्रों को विकास से जोड़ने की झलक दिख रही है। इस वितीय वर्ष के बजट में स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर सरकार ने खास प्रावधान किया है। बजट में शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, सरकार टीईटी पास प्रशिक्षित शिक्षकों के मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी, राज्य के पारा शिक्षक का नाम बदलकर सहायक प्राध्यापक किया है। इससे शिक्षा क्षेत्र में काम करने वालों का उत्साह बढ़ेगा और शिक्षा क्षेत्र में क्रांति आएगी। साथ ही मनरेगा में कार्यदिवस भी बढ़ा दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रो के मजदूरों को अब ज्यादा दिन काम मिल सकेगा। इस बजट में सरकार की विकास को लेकर दूरदर्शिता साफ झलक रही है। बजट में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ आधारभूत संरचना पर ध्यान दिया गया है। अरुण साहू ने बजट को शानदार और झारखण्ड में विकास को लेकर झारखंड सरकार की दूरदर्शिता और अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट करार दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse