गायत्री पासवान बने अध्यक्ष और जरीना खातून बनीं सचिव

 

टीम एबीएन, कोडरमा। पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) की जिला स्तरीय बैठक प्रखंड परिसर में पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पोषण सखी का एक साल का बकाया मानदेय के लिए विधान सभा के बजट सत्र में अनुपूरक बजट में 38 करोड़ का प्रावधान करने के लिए हेमन्त सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए नियमावली बनाने और ड्रेस कोड लागू करने की मांग किया गया। बैठक में सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि पोषण सखी की मांगों को लेकर विधानसभा के समक्ष लगातार धरना चल रहा है, जिला मे संघर्षों के माध्यम से लगातार आवाज उठाया जा रहा है। झारखंड सरकार को इस दिशा में सकारात्मक पहल किया जाना चाहिए। बैठक में पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) का पुनर्गठन किया गया और सर्वसम्मती से 41 सदस्यीय नई जिला कमिटी का चुनाव किया गया। जिसमें गायत्री पासवान अध्यक्ष, जरीना खातुन सचिव, पिंकी कुमारी कोषाध्यक्ष के साथ अंबिका सहाय, रूपा कुमारी, संगीता कुमारी, अंजुम प्रवीण, पूजा रजक, उपाध्यक्ष, सुलेखा वर्मा, पिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी शर्मा, रिंकी देवी व रश्मी कुमारी, नीतू पासवान, संयुक्त सचिव चुनी गई। इसके अलावा रीना देवी, निशा भारती, पिंकी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, मुनी दास, रजनी कुमारी, आरती देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, गुलनाज प्रवीण, सोनम कुमारी, पुजा कुमारी, ललिता देवी, मुनी देवी, राखी सिंह, बेबी कुमारी, प्रीति कुमारी, मुनी देवी, मोनिका ठाकुर, रेखा कुमारी, ललिता देवी, पिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, राखी रजक, सरिता कुमारी, उर्मिला देवी, रिंकी देवी, अनीता देवी, सलमा खातुन, नाहिद अख्तर जिला कमिटी सदस्य चुनी गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse