राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

 

टीम एबीएन, रांची। खेल-कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के द्वारा मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, रांची में 01 से 4 मार्च तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में 24 जिलों से आए प्रतिभागियों में चौथे दिन धनबाद, सिमडेगा जिले के कुल 80 प्रतिभागियों का एनएसटीसी विधि से जेनरल टेस्ट उचाई, वजन, 30 मीटर दौड़, बॉल थ्रो, 10 गुना 6 सटल रन, वर्टिकल जंप, 800 मी दौड़ और एथलेटिक्स, फुटबॉल (बालक/बालिका), बैडमिंटन (बालक), वॉलीबॉल (बालिका) के लिए स्पेसिफिक टेस्ट किया। जेनरल टेस्ट में झारखंड एथलेटिक्स संघ के 20 योग्य तकनीकी पदाधिकारी एवं स्पेसिफिक टेस्ट के लिए खेल निदेशालय एवं जेएसएसपीएस के आठ खेल प्रशिक्षक बच्चों के चयन प्रतियोगिता में सहयोग किया। वहीं खेल निदेशालय के खेल मित्र और खेल अधिकारी चयन प्रतियोगिता में अपना भरपूर सहयोग किया। प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता के सफल संचालन में राज्य खेल समन्वयक उमा जायसवाल, खेल परामर्शी देवेंद्र कुमार सिंह, ओलंपियन मनोहर टोपनो, मुकुल टोप्पो, प्रशिक्षक राकेश सिंह, अनवर हुसैन, प्रवीण मिश्रा, विजय वर्मा, योगेश यादव, भरत शाह, संजू कुमार, कुश कुमार, गणेश कुमार, प्रदीप मिर्धा, शंकर पाल, राजू साहू समेत झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय एवं डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों की अहम भूमिका रही। चयन प्रतियोगिता कुल लगभग 1000 बालक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया है। अन्तिम रूप से चयनित खिलाड़ी राज्य सरकार के संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र में निः शुल्क आवासन, भोजन और योग्य प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse