भागलपुर : भीषण ब्लास्ट में सात लोगों की मौत, चार घर जमींदोज

 

टीम एबीएन, बिहार। भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र के काजवली चक स्थित एक घर में अचानक ब्लास्ट होने से पूरा इलाका थर्रा गया। गुरूवार करीब रात 11 बजे को हुए इस ब्लास्ट में सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। यह ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज करीब पांच किमी तक सुनाई पड़ी। घर के अंदर हुए भीषण विस्फोट से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। वहीं जिले के डीएम, एसएसपी और डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, प्रशासन द्वारा मलबा हटाने का काम जारी है और मलबे की पूरी सफाई होने पर मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है की परिवार के लोगों को पटाखा बनाने का इतिहास रहा है और यह ब्लास्ट भी पटाखा बनाने के दौरान हुआ। इस ब्लास्ट से दो से तीन घर और प्रभावित होने की सूचना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse