पलामू : बिजली के लटकते तार दे रहे हादसों को निमंत्रण

 

टीम एबीएन, पलामू। झारखंड में बिजली विभाग का हाल ही बेहाल है। जो अंडरग्राउंड केबल जमीन के नीचे होनी चाहिए, वे जमीन से बाहर दिखाई दे रही हैं और जो तार ऊंचाई पर होने चाहिए वे लोगों के सिर पर लटक रहे हैं। हालत ये है कि कई जगह ये तार इतने नीचे लटके हैं कि हाथ बढ़ाकर इन्हें छू सकते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस समस्या को लेकर मेदीनीनगर के लोग विभागीय अधिकारियों के पास कई बार चक्कर लगा चुके हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शहर में मकड़ी के जाल की तरह बिजली की तारों को तो डाल दिया गया, लेकिन उसके बाद में कभी उस ओर ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि एक से दूसरे खंभे पर जाने वाले बिजली के तार हवा में लटकने की वजह से जमीन को छू रहेे हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तारों का हाल बेहाल है। यहां पर तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि बाइक सवारों के सिर पर छू रहे हैं। इसमें करंट आने पर जनहानि हो सकती है। ग्रामीण बताते हैं कि इस परेशानी को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse