टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा में आज वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया गया। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का बजट इस राज्य के जनमानस का बजट है। किसान, मज़दूर, नौजवान के हितों को कैसे व्यवस्थित किया जाए, ये उसका बजट है। बता दें कि झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन हेमंत सरकार ने 1,01,121 करोड़ का तीसरा बजट पेश किया। यह बजट वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने पेश किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse