डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को मिला प्रमाण पत्र

 

टीम एबीएन, कोडरमा। बिरसा सांस्कृति भवन, कोडरमा में डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में माननीय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। माननीय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने संयुक्त रुप से डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिया। माननीय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा शुरू की गई कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर एक सराहनीय कार्य है। कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम से जिले के दूर-दराज के बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। माननीय मंत्री ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आप इसी तरह निरंतर देश व राष्ट्र निर्माण के लिए एक-एक कदम आगे बढ़ायेंगे तो निश्चित रुप से हर लोगों के पास योजना का लाभ पहुंचेगा। इसी क्रम में कंप्यूटर प्रशिक्षण की शुरूआत की गयी, इसके लिए जिला प्रशासन कोडरमा और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे प्रतिभाशाली हैं और कोडरमा जिला शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगा। आप देश के भविष्य हैं और आपलोगों को बहुत सारी जिम्मेदारी है, इसलिए अपने भविष्य को संवारें और निरंतर आगे बढ़े। उन्होंने आगामी परीक्षा को लेकर कहा कि तनावमुक्त होकर परीक्षा दें, हमारी शुभकामनाएं है औऱ आने वाले समय में आप बेहतर करें। अपने अभिभावक के साथ-साथ जिला व राज्य का नाम रौशन करें। छोटे-छोटे प्रयास व पहल से समाज में बदलाव आता है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि कोडरमा जिला के बच्चों का भविष्य बेहतर हो जिला प्रशासन का ये प्रयास है। इस हेतु जिले में मॉडल स्कूल, मॉडल आंगनबाड़ी, प्रोजेक्ट रेल के माध्यम से टेस्ट सीरिज, डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहा है। डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर के सभी सेंटरों में मिलकर करीब 4500 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, जिसमें से करीब 2000 बच्चों ने कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इसमें बच्चों व शिक्षकों का मेहनत सराहनीय है। कोडरमा जिला की कोई भी बच्चा या अन्य लोग कंप्यूटर प्रशिक्षण से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर की शुरुआत की गयी है और आने वाले समय में और सेंटर खोले जायेंगे। डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर का भरपूर लाभ उठायें। इसके अतिरिक्त माननीय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद, उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा प्रोजेक्ट RAIL के तहत जिलास्तरीय आंकलन परीक्षा में अपना महत्वपूर्ण भागीदारी देने वाले चयनित शिक्षकों के साथ-साथ इसके तहत आयोजित टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनको प्रमाण पत्र दिया गया। उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, राजद जिलाध्यक्ष, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, ईडीएम राजदेव महतो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, एसएमपीओ आरती सिन्हा, सन्नी कुमार, विशाल कुमार व व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse