टीम एबीएन, कोडरमा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए झारखंड विधानसभा में पेश किये गये बजट से झारखंड में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी और शिक्षा के क्षेत्र में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो एक सराहनीय कदम है। बजट में किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर भी जोर दिया गया है। हर खेत तक सिंचाई का प्रबन्ध करने और हर घर पेयजल की व्यवस्था करने पर भी बजट में जोर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में गरीब किसानों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा हुई है, लेकिन इसे सार्वभौमिक किया जाना चाहिए था और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में इनकम टैक्स के दायरे से बाहर के सभी गरीबों व मध्यम वर्ग के लिए मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिया जाना चाहिए था। बजट से युवा वर्ग को निराशा हांथ लगी है, स्थायी रोजगार के संबंध में कुछ नहीं कहा गया है। दूसरी तरफ बजट से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका भी निराश हुई है। हेमन्त सरकार के घोषणा पत्र में मानदेय बढ़ाने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें इस बजट में भी कुछ नहीं दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse