बुलन्द भारत : स्पेस रॉकेट में सिर्फ भारतीय तिरंगा, रूस ने US-जापान और ब्रिटेन का झंडा हटाया

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से स्पेस इंडस्ट्री में भी तहलका मचा हुआ है। बुधवार को रूसी लॉन्च पैड पर रूसी अंतरिक्ष रॉकेट से भारत के तिरंगे को छोड़कर रूस ने अमेरिका, जापान और ग्रेट ब्रिटेन के धव्ज को हटा दिया। इस पूरे मामले का वीडियो रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने शेयर किया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह है नया भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश कूटनीति काम आ रही रही है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बैकोनूर में हमारी टीम ने फैसला किया कि हमारा रॉकेट कुछ देशों के झंडे के बिना बेहतर दिखेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां भारतीय ध्वज रॉकेट पर लगा हुआ है, तो वहीं यूएस, जापान, यूके के झंडे हटाए जा रहे हैं। कजाकिस्तान के बैकोनूर में रूसी लॉन्च पैड से रूसी अंतरिक्ष रॉकेट से ये झंडे हटा दिए गए हैं। बता दें कि रोस्कोस्मोस दिग्गज रूसी स्पेस एजेंसी है। जैसे भारत की इसरो दुनिया भर के सेटेलाइट अपने रॉकेट से लॉन्च करती है वैसे ही रोस्कोस्मोस भी करती है। रोस्कोस्मोस को अपने रॉकटे से 4 मार्च को तीन दर्जन वनवेब इंटरनेट सेटेलाइट को लॉन्च करना था। लेकिन अब रूसी एजेंसी ने इनकार कर दिया है। इसने कहा है कि शुक्रवार (4 मार्च) को ये योजना के अनुसार तीन दर्जन वनवेब इंटरनेट सेटेलाइट को लॉन्च नहीं करेगा। खासतौर से तब तक जब तक कि वनवेब कंपनी नई मांगों को पूरा नहीं करती है। एजेंसी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, रोस्कोसमोस गारंटी मांगता है कि वनवेब उपग्रहों का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाएगा। रूस के खिलाफ ब्रिटेन के शत्रुतापूर्ण रुख के कारण, लॉन्च के लिए एक शर्त ये भी है कि ब्रिटिश सरकार वनवेब से हट जाए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse