एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूपी का चुनावी सफर अब अपने उत्तर काल में आ गया है। आज छठे चरण की वोटिंग है। आज की सियासी जंग में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की किस्मत का फैसला भी होना है। मतदान शुरू हो गया है। हंडिया के एक बूथ पर दोबारा मतदान : प्रयागराज की हंडिया विधानसभा सीट के बूथ नंबर 311 मानिकपुर प्राथमिक विद्यालय पर आज दोबारा वोट डाले जाएंगे। यहां 27 फरवरी को मतदान हुआ था लेकिन मतदान संबंधी दस्तावेज गुम हो गए थे, जिसके चलते यहां दोबारा मतदान हो रहा है। बलिया में शुरू हुई वोटिंग बलिया में आज सात विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों पर कुल 82 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला के अलावा सपा से नारद राय, राम गोविंद चौधरी, जियाउद्दीन रिजवी, उमाशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse