डिजिटल ट्रांजेक्शन में हजारीबाग बाजार समिति ने 3 करोड़ पेमेंट के बाद 6 करोड़ का रखा लक्ष्य

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 170 नई मंडियों को कृषि उत्पादन के वितरण हेतु ई-नाम पोर्टल से जोड़ा है, जिसके जरिए किसान अपना उत्पाद ऑनलाइन बेच सकते हैं। हजारीबाग बाजार समिति ने ई-नाम में पूरे देश भर में बेहतर काम करने का रिकॉर्ड स्थापित किया है। वर्तमान वित्तीय लक्ष्य के नजदीक पहुंचते हुए हजारीबाग बाजार समिति ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 6 करोड़ का टारगेट बनाया है। कोरोना महामारी और इससे जुड़ी पाबंदियों ने देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया है। ई-नाम के जरिए किसान भी अब डिजिटल पेमेंट की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। हजारीबाग बाजार समिति ने पिछले साल 3 करोड़ रुपये का डिजिटल पेमेंट कर रिकॉर्ड बनाया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ का डिजिटल पेमेंट करने का लक्ष्य बनाया गया है। दिसंबर माह तक साढ़े 4 करोड़ डिजिटल पेमेंट किसानों को किया जा चुका है। बाजार समिति के सचिव का कहना है कि हम लोग ने भले ही 5 करोड़ का टारगेट बनाया हो लेकिन 6 करोड़ रुपये का डिजिटल पेमेंट इस बार किसानों का हजारीबाग बाजार समिति के जरिए होने जा रहा है। बाजार समिति से जुड़े किसान का कहना है कि हम लोगों ने महज 4 महीने में 4 करोड़ का अनाज ऑनलाइन बेचा है। ई-नाम हम लोगों के लिए बेहतर विकल्प के रूप में उभर रहा है। वित्तीय वर्ष में हम लोगों ने गेहूं टमाटर तरबूज समेत अन्य फसल का ऑनलाइन ट्रेडिंग किया है। हजारीबाग के किसान डिजिटल पेमेंट की ओर अग्रसर हो रहे हैं। जिसका लाभ भी दिख रहा है। एक ओर, किसान बिचौलियों से बच रहे हैं तो दूसरी ओर उनका पैसा भी खरीद बिक्री के कारण डूब भी नहीं रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse