टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले अब काफी कम हैं। राज्य में बुधवार, 2 मार्च को 19,181 सैंपल की जांच की गई, जिसमें महज 21 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 62 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को राज्य के 7 जिलों में ही नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 360 रह गयी है। राज्य में बुधवार, 2 मार्च को 24 में से 17 जिलों में कोरोना के नए केस नहीं मिले है। चतरा, देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला और सिमडेगा ऐसे 17 जिले हैं जहां बुधवार को कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। बुधवार, 2 मार्च कोे 24 घंटे में जिन सात जिलों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनमें रांची और धनबाद में सबसे ज्यादा 7-7 केस मिले हैं। इसके अलावा बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में 2-2, हजारीबाग, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 कोरोना केस मिले हैं। झारखंड में लगातार बड़ी संख्या में रिकवरी होने से कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड की स्थिति काफी अच्छी हो गई है और यह सभी मानकों पर देश के राष्ट्रीय औसत से बेहतर हैं। राज्य में 7 डेज ग्रोथ रेट 0.01% है। वहीं, 7 डेज डबलिंग रेट 8463.64 दिनों का हो गया है. झारखंड में रिकवरी रेट 98.68% और मोर्टेलिटी रेट 1.22% है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse