एबीएन सोशल डेस्क। चने खाना सेहत के लिए कई तरह से विशेष लाभदायक माना जाता है। चने में प्रोटीन और फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जिसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि भुने हुए चने खाना, सेहत के लिए और भी कई तरह के लाभ दे सकता है? आहार विशेषज्ञों की मानें तो भुने चने पेट की समस्याओं को कम करने से लेकर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने तक के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। वहीं अगर आप वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए तो भी इसका नियमित सेवन आपको लाभ दे सकता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं, भुने चने का सेवन गुड़ के साथ करना और भी स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है। जिन लोगों को शरीर में आयरन की कमी रहती है, ऐसे लोगों को गुण के साथ भुने चने खाने से फायदा मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर चने शरीर को कई सारी अन्य समस्याओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। शरीर की शक्ति बढ़ाने के लिए खाएं चने : चने में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, ऐसे में इसका सेवन करना मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने में फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि शारीरिक क्षमता के विकास में भुने हुए चने का सेवन आपको आश्चर्यजनक लाभ दे सकता है। गुड़ के साथ भुने हुए चने खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती, साथ ही प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के कारण यह आपके फिटनेस में भी फायदेमंद माना जाता है। ब्लड शुगर को रखता है कंट्रोल : डायबिटीज रोगियों के लिए अक्सर संतुलित आहार का चयन करना कठिन होता है, ऐसे लोगों के लिए भुने हुए चने खाना अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार है, ऐसे में इसके सेवन से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ता नहीं है। इसके अलावा चूंकि चने में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, ऐसे में यह पेट को ठीक रखने के साथ डायबिटीज से संबंधित अन्य जटिलताओं को कम करने में भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पाचन को रखता है दुरुस्त : अगर आप भी पाचन की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आहार में भुने हुए चने को शामिल करके लाभ पा सकते हैं। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करता है साथ ही इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा शौच को आसान बनाती है, जिससे कब्ज और पेट के फूलने जैसी दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है। भुने हुए चने पाचन शक्ति को बढ़ाने और शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करने में फायदेमंद हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse