विनोबा भावे विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय अपना नौवां दीक्षांत समारोह 3 मार्च को मनाने जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस होंगे। दीक्षांत समारोह में 200 छात्र-छात्राओं को मेडल दिया जाएगा। विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह की तैयारी जोरशोर से कर रहे हैं। लेकिन इसमें विश्वविद्यालय फंड से राशि खर्च नहीं की जा रही है। इसको लेकर क्राउड फंडिंग की व्यवस्था की गई है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय अपने दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय फंड से एक रुपया खर्च नहीं कर रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने बताया कि दीक्षांत समारोह को लेकर क्राउड फंडिंग की गई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में काम करने वाले कांट्रैक्टर से सहयोग लेने के साथ साथ मैगजीन में विज्ञापन के साथ साथ चंदा कलेक्शन किया गया है। इस सहयोग राशि से समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह पर लाखों रुपये खर्च होते हैं। इससे प्रबंधन को अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना पड़ता था। लेकिन इस बार 11 लाख रुपये खर्च कर के समारोह आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल रमेश बैस 2:30 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और लगभग 2 घंटे तक रहेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, छात्रों को कार्यक्रम देखने के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों को कार्यक्रम देखने के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse