एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयास से यूक्रेन में फंसे 17 लोग आज देर शाम झारखंड पहुंच गए। राज्य सरकार अंतर्गत संचालित कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूक्रेन में फंसे झारखण्ड के लोगों से लगातार सम्पर्क स्थापित कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है तथा केंद्र सरकार से लोगों को वापस लाने के लिए भी जानकारी साझा की जा रही है। कंट्रोल रूम में अब तक आये 134 फ़ोन कॉल्स के माध्यम से तकरीबन 181 लोगों की जानकारी मिली है, इनमें 67 महिला और 114 पुरुष हैं। यूक्रेन और रूस के युद्ध कारण बिगड़े हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। दिन-ब-दिन बिगड़ते कारण जंग की शुरुआत से अब तक भारी जान-माल का नुकसान हो चुका है। रूसी सेना के यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। इन सबके बीच हजारों भारतीय नागरिक व छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे, जिन्हें वापस देश लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया, जिसके तहत हजारों छात्र और नागरिक अपने वतन और अपने परिवारजनों के पास वापिस पहुंचाए जा चुके हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse