टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में पर्यटन मद अंतर्गत संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आईटीडीए भवन स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में की गयी। उपायुक्त ने पर्यटन मद अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के जियोटैग्ड छायाचित्र संलग्न कर बैठक के पूर्व संकलित करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया। उपायुक्त ने पर्यटन मद अतंर्गत सभी पूर्ण योजनाओं के लंबित भुगतान की जानकारी प्राप्त की। जिसपर जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि भौतिक सत्यापन के पश्चात् भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसपर उपायुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी को अपने स्तर से भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सदर प्रखंडांतर्गत जिला पर्यटन मद के तहत विकसित बिरसा मुण्डा पार्क की उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की। जिला योजना पदाधिकारी द्वारा पार्क की उपयोगिता सिद्ध किए जाने पर उपायुक्त ने अनुमंडल स्तर पर भी सदर प्रखंड स्थित बिरसा मुण्डा एग्रो पार्क की तर्ज पर पार्क के निर्माण का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिला पर्टयन मद अंतर्गत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा निर्मित किओस्क/ गुमटीनुमा दुकानों के संचालन की जानकारी प्राप्त की। पाया गया कि उक्त दुकानों का संचालन पूर्व से स्थानीय लोग कर रहे हैं। जिसपर उपायुक्त ने उक्त किओस्क/ गुमटीनुमा दुकानों का संचालन किसी प्राधिकृत निकाय द्वारा ही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ पत्राचार कर उन्हें जिला पर्यटन मद अंतर्गत योजनाओं के कार्यान्वयन के पूर्व सभी पर्यटक स्थलों में पहुंच पथ की सुविधा, साईनेज बोर्डों के अधिष्ठापन की स्थिति, बोरिंग की सुविधा, पर्टयटक स्थलों में बैठने की व्यलवस्था, शुद्ध पेयजल एवं शौचालयों की व्यवस्था का आंकलन करते हुए विहित प्रपत्र तैयार करने का निर्देश दिया। उक्त मूल कार्यों को सुनिश्चित करने के आधार पर प्राक्कलन तैयार कर योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को 15 मार्च तक पर्यटन मद अंतर्गत सभी पूर्व की संचालित योजनाओं, वर्तमान में कार्यान्वित तथा प्रस्तावित योजनाओं का स्थल निरीक्षण लघु सिंचाई के तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर 15 मार्च तक सुनिश्चित करने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव, जिला योजना पदाधिकारी विभूति कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून, जिला अभियंता जिला परिषद तारणी प्रसाद मुखिया, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल व अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse