चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों को माह में अब 10 के बजाय बीस दिन का यात्रा भत्ता शीघ्र

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारियों को माह में अब 10 दिन के बजाय बीस दिन का यात्रा भत्ता (टीए) मिलेगा। मंडल मुख्यालय में 106 वीं पीएनएम (परमानेंट निगोसिएशन मीटिंग) की बैठक में डीआरएम ने इस पर स्वीकृति दी। इस निर्णय से 23 हजार कर्मियों को लाभ मिलेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस और रेल प्रशासन के बीच डीआरएम सभागार में हुई इस बैठक में 57 मुद्दों पर चर्चा होनी थी, पर सिर्फ18 मुद्दों पर ही चर्चा की गयी। शेष बचे मुद्दों पर 107वीं पीएनएम की बैठक में चर्चा पर सहमति जताई गई। बैठक में रेल अधिकारियों की अध्यक्षता डीआरएम विजय कुमार साहू ने की तो मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक सह कार्यकारी महासचिव शशि मिश्रा मेंस कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे। यात्रा भत्ता में वृद्धि की मंडल के रेल कर्मचारियों की पुरानी मांग थी। टाटानगर वाशिंग लाइन में साइकिल स्टैंड बनेगा : टाटानगर वाशिंग लाइन में साइकिल स्टैंड बनाने, राउरकेला साइकिल स्टैंड में मार्च महीने से रेलकर्मियों को रियायत पास निर्गत करने, राउरकेला में रेलकर्मियों के लिए नि:शुल्क साइकिल स्टैंड के लिए कॉमर्शियल विभाग को जिम्मा दिया गया। बच्चों के शिक्षा भत्ता के भुगतान को लेकर भी डीआरएम ने आश्वासन दिया है कि अप्रैल इस भत्ते का का भी भुगतान कर दिया जायेगा। मार्च में स्वीकृति मिलेगी और अप्रैल महीने में भुगतान होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse