कोडरमा : सेक्रेड हर्ट स्कूल में कंप्यूटर क्वीज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मिला सर्टिफिकेट

 

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल के आॅडिटोरियम में 24 फरवरी को इंटर हाउस कंप्यूटर क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पानी, पावन, धरती और आकाश हाउस के 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से बच्चों का ज्ञान तो बढ़ता ही है उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है, जो उनके सफल जीवन में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। यह प्रतियोगिता सीसीए इंचार्ज प्रवीण कुमार की देखरेख में हुई। जबकि तकनीकी रूप से चंदन पांडेय और आशुतोष गौतम ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में स्कोरर की भूमिका शिक्षिका रजनी बाला और छात्र मयंक पांडेय ने निभायी। प्रतियोगिता के दौरान माही पांडेय के द्वारा बच्चों से सवाल पूछे जा रहे थे जबकि संचालन गौरव कुमार सिंह और मेघा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में 90 अंक लाकर पवन हाउस और धरती हाउस संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे जबकि 70 अंक लाकर पानी हाउस दूसरे और 60 अंकों के साथ आकाश हाउस तीसरे स्थान पर रहा। प्रतिभागियों में अभिनव गुप्ता, पीयूष कुमार, माही राज, अंकित कुमार, वंदना कुमारी, उज्ज्वल कुमार, अमन राज, अभिषेक कुमार, अमरीन परवेज, समरीन, साक्षी कुमारी, अनमोल राज, रितिका गुप्ता, राज नंदिनी, राहुल कुमार, राज नंदिनी, नयनतारा गुप्ता, ऋतुराज कुमार, अनीश कुमार, आकांक्षा कुमारी, खुशी शर्मा, जयकुमार और ऋषभ राज की प्रस्तुति सराहनीय रही। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। प्रतियोगिता के दौरान जिन सवालों के जवाब प्रतिभागी नहीं दे पा रहे थे वैसे सवालों को आॅडियंस में को रेफर किया जा रहा था। इसका जवाब देने वाले छात्र को भी पुरस्कृत किया जा रहा था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse