झारखंड में कोरोना : रविवार को मिले 69 नये संक्रमित, अब मात्र 690 एक्टिव केस

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब काफी धीमी हो गयी है। राज्य में 20 फरवरी को 34,704 सैंपल की जांच में 69 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 125 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य के 10 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। अब, झारखंड में एक्टिव केस का संख्या घटकर 690 रह गई है। राज्य के 14 जिलों में मिले नए संक्रमित: राज्य में रविवार, 20 फरवरी को 24 में से 14 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। देवघर, दुमका, गढ़वा, गुमला, जामताड़ा, पलामू, पाकुड़, रामगढ, साहेबगंज और सिमडेगा ऐसे 10 जिले हैं। जहां कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। 20 फरवरी 2022 को जहां- जहां नए केस मिले है उसमें सबसे ज्यादा यानी 16 नए केस रांची में मिले हैं। उसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 12 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। 20 फरवरी 2022 को किस जिले में कितने नए केस मिले: स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रांची में 16, पूर्वी सिंहभूम में 12, बोकारो में 8, लातेहार में 7, चतरा और सरायकेला में 5-5, धनबाद, गिरिडीह, खूंटी और कोडरमा में 3-3 और गोड्डा, हजारीबाग, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 नए कोरोना केस मिले हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse