टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/2/22 को धुर्वा बस स्टैंड पर अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच के तत्वावधान में आयोजित संकल्प एवं श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हेमन्त सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद की नारेबाजी की। उपस्थित लोगों की भरी हुजूम काफी आक्रोशित था। ज्ञातव्य है कि बीते दिनों हेमन्त सरकार द्वारा बोकारो धनबाद से भोजपुरी मगही भाषा को हटाने के कारण विरोध में राज्यभर में जनाक्रोश बढ़ते जा रहा है। संकल्प सभा में मंच अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका भाषा बिहारियों की पहचान है। हेमन्त सरकार नेतृत्व वाली सरकार द्वारा भाषाई अस्मिता को समाप्त करने की साजिश कामयाब नहीं होने दिया जाएगा, भाषा के सम्मान में बहुसंख्यक बिहारियों को जो भी कुर्बानी देनी होगी दिया जायेगा। अब 24 जिलों में भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने एवं नौकरियों के लिए व्यापक पैमाने पर जनांदोलन होगा। राज्यस्तर पर लोगो को गोलबंद किया जायेगा। यादव ने कहा की भाषा को लेकर हेमन्त सरकार के फैसले के खिलाफ राज्य में कांग्रेस, झामुमो और भाजपा सहित अन्य पार्टियों के भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका भाषा बोलने वाले निर्वाचित विधायकों की जवाबदेही तय करनी पड़ेगी। उन्हें खुलकर सरकार का विरोध करना होगा अन्यथा मंच सभी लोगों को खिलाफ विरोध किया जायेगा और आए दिन पुतला दहन कर नारेबाजी की जायेगी। यादव ने कहा की भाषा के सम्मान के लिए हर उचित फोरम का दरवाजा खटखटाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बिहार यूपी सहित अन्य जगह के नेताओं से मुलाकात कर जनांदोलन को गति दी जाएगी। संकल्प सभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा 24 जुलाई 2002 को 1932 का खतियान आधारित डोमिसाइल नीति लागू करने के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान शहीद दीपक बबलू और आरके सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर तीनों शहीद लोगो के परिजन मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नारा लगाया शहीद दीपक बबलू और आरके सिंह सदैव अमर रहेंगे। इनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मंच ने निर्णय लिया कि धुर्वा बस स्टैंड पर तीनों शहीद दीपक, बबलू और आरके सिंह की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। कार्यक्रम में बबन चौबे, लालबाबू सिंह, राजकिशोर सिंह यादव, बीएल पासवान, सुबोध ठाकुर, सरजू प्रसाद, मुकेश वर्मा, रामकुमार यादव, सुरेश राय, सुनील कुमार, चंद्रिका यादव, रवि राम, राजेंद्र प्रजापति, मोतीलाल चौधरी, हरेंद्र यादव, नंदजी प्रसाद, सुनील कुमार, अमित ओझा, सोमांशु शेखर, अनुराग शर्मा, विष्णु चौबे, सूर्यदेव तिवारी, टीनू झा, अनिल सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच के सचिव सुबोध ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse