टीम एबीएन, मधुवन, गिरीडीह। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मधुवन, गिरीडीह में आयोजित तीन दिवसीय चिन्तन शिविर के आज प्रथम दिन के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आज उद्घाटन सत्र की शुरुआत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्वागत भाषण देकर किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय झंडे का वंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया। तदुपरांत दीप प्रज्वलित कर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी उमंग सिंघार, पूर्व सांसद डीपी राय, नेता विधायक दल आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखण्ड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सम्मिलित रूप से किया। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने सह प्रभारी उमंग सिंघार, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने पूर्व सांसद डी पी राय का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य के लोगों के डीएनए में कांग्रेस की विचारधारा है। हमें कांग्रेस की विचारधारा एवं इसके संगठन को सशक्त और मजबूत बनाना है। कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं सह प्रभारी उमंग सिंघार ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार में कांग्रेस पार्टी की भूमिका एवं हिस्सेदारी का मूल्यांकन किया किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के मनोबल को उंचा रखने के लिए पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी, जिसकी रूपरेखा इस चिंतन शिविर में तय की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अपने स्वागत भाषण में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं कहा कि झारखण्ड गठन के 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं। हमारे सामने प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनता से किए गये वायदों को पूरा करने की गम्भीर चुनौती है। प्रदेश में कांग्रेस के समर्थन से गठबंधन की सरकार चल रही है, इस नाते हमारी दोहरी जिम्मेवारी बनती है। सर्वप्रथम जिन कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से प्रदेश में सरकार बनी है उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी प्राथमिकता है। लेकिन विडंबना है कि समावेशी विकास और डबल इंजन सरकार की बात करनेवालों ने जनता को लगातार छलने का काम किया है। राज्य में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता पर काबिज रहने वाले लोगों की गलत नीतियों के कारण गरीबी, अशिक्षा, भूख और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे समय में जनता ने हमारे गठबंधन के उपर भरोसा जताया है। इस जिम्मेवारी का हमें निर्वहन करना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में हम सभी गम्भीर चर्चा करेंगे और भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करेंगे जिससे कांग्रेस की मूल विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया एवं जिम्मेदारी का निर्धारण होगा। कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आमलगीर आलम ने कहा कि संगठन सर्वोपरि होता है अगर पार्टी संगठन मजबूत होगा तो ही हम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता की भी अपेक्षाओं पर खरे उतर पाएंगे। चिंतन शिविर के प्रथम दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भी वर्चुअल माध्यम से शिविर प्रतिभागियों को संबोधित किया एवं कहा कि झारखंड से उनका गहरा लगाव रहा है तथा उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे प्रदेश कमिटी के बुलावे पर जल्द ही झारखंड आयेंगे। तदोपरांत विशेषज्ञ के रूप में शिविर में मौजूद पूर्व सांसद डीपी राय ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का इतिहास गौरवमयी रहा है। देश में कांग्रेस की स्थापना के पूर्व भी अंग्रेजों के खिलाफ कई छोटे-बड़े विद्रोह हुए थे परंतु उनका असर समिति था। कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में व्यापक रूप दिया गया, जिसमें गांधी जी के नेतृत्व में सभी धर्म, संप्रदाय के लोग शामिल हुए। चिंतन शिविर में विशेषज्ञ के रूप में राम पुनयानी द्वारा भारतीय संविधान और सांप्रदायिक राजनीति के खतरे के विषय पर जानकारी प्रस्तुत की। वहीं श्री रोहन गुप्ता, चेयरमैन सोशल मीडिया एआईसीसी द्वारा कांग्रेस के इतिहास से संबंधित धरोहर श्रृंखला की प्रस्तृति दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस तीन दिवसीय चिंतन शिविर में झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता कांग्रेस विधायक दल आलमगीर आलम, राज्य सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार मधु कोड़ा, झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, सुखदेव भगत, झारखंड कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, कुमार जयमंगल, नमन विक्सल कौंगाड़ी, राजेश कच्छप, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह, रामचंद्र सिंह, संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसिफ, आभा सिन्हा, ईश्वर आनंद, सतीश पॉल मुंजनी, मंजू कुमारी, कांग्रेस सहयोगी संगठन के शकील अख्तर, गुंजन सिंह, अभिजीत राज, आमीर हाशमी, केदार पासवान, सुशील मरांडी, जिला अध्यक्ष - सुरेश बैठा, मुनेश्वर उरांव, बृजेंद्र सिंह, नरेश वर्मा श्यामल सिंह, राम कृष्ण चौधरी, संजय पांडे, रौशन बरवा, अनूप केसरी, अवधेश सिंह, मंजूर अंसारी, बिट्टू पाठक, रंजंन बोईपाई, छोटेराय किस्कु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशेर आलम, मन्नान मल्लिक, मदन मोहन शर्मा, कुमार गौरव, कुमार राजा, रियाज अहमद, राजेश सिन्हा सन्नी, आलोक दुबे, विनय सिन्हा दीपू, अशोक चौधरी, रमा खलखो, सुल्तान अहमद, भीम कुमार आदि शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse