टीम एबीएन, रांची। आज माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्र नाथ महतो से संजय मिश्र द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर भेंटवार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने द रांची प्रेस क्लब एवं CSO forum के संयुक्त तत्वधान में झारखंड विधानसभा के वरिष्ठ माननीय सदस्यों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को केरल राज्य क्षेत्र के भ्रमण पर भेजने का एक प्रस्ताव दिया है। उक्त कार्यक्रम के निमित्त माननीय अध्यक्ष से प्रतिनिधिमंडल ने विस्तृत चर्चा की। जिसमें यह जानकारी दी गयी कि केरल के प्रमुख नीतियों और कार्यक्रमों को समझने और विभिन्न उपयोगी मॉडल पर शोध परक जानकारियां एकत्रित करने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया के संयुक्त प्रयास से यह टीम वहां की स्थल अध्ययन करेगी। ताकि वहां की उपयोगी जानकारी झारखंड के अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में समावेश किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी जानकारी दी कि उक्त स्थल अध्ययन के लिए द राची प्रेस क्लब एवं सीएसओ फोरम संयुक्त रूप से इस स्थल अध्ययन का खर्च भी वहन करना चाहती है। इस प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त कुलपति रमेश शरण, सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइज़ेशन के कोऑर्डिनेटर विवेक राय सम्मिलित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse