उद्यमिता जागरूता कार्यक्रम के तहत चैंबर ने आयोजित की कार्यशाला

 

टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, जेसिया और दि इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया, रांची शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आज चैंबर भवन में उद्यमिता जागरूकता अभियान के तहत स्कीम अवेलबल फॉर एमएसएमई एण्ड स्टार्टअप्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हजारीबाग के सांसद सह वित्त मंत्रालय में स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमेन श्री जयंत सिन्हा ने भारत सरकार द्वारा एमएसएमई के उत्थान हेतु चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाल ही में वित्त मंत्रालय द्वारा इसीएलएल स्कीम को 5 लाख करोड कर दिया गया है। साथ ही क्रेडिट गारंटी स्कीम भी 2 लाख करोड रू0 की है। एमएसएमई मंत्रालय ने भी घोषणा की है कि फंड ऑफ फंड बनाया जायेगा, इसके तहत इक्विटी भी आपको मिल सकती है। एमएसएमई को भुगतान मिलने में हो रहे विलंब को वास्तविक समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि हमने मंत्रालय से एमएसएमई पेमेंट मेकिंग सिस्टम डेवलप करने की सिफारिश की है। सभी जीएसटीआईएन इन्वॉयस जब डिजीटाइज हो जायेंगे और ट्रेड पोर्टल/जीएसटीआईएन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे तो इससे काफी हद तक भुगतान संबंधित कठिनाईयों का समाधान संभव हो सकेगा। एमएसएमई की सुविधा हेतु उन्होंने सिडबी के विस्तार की भी आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने उद्यमियों से उद्यम पोर्टल पर स्वयं को निबंधित करने के लिए प्रोत्साहित किया। चैंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कहा कि नीतियां अच्छी होने के बावजूद एमएसएमई का ग्रोथ जो होना चाहिए, वह कहीं न कहीं नीतियों के क्रियान्वयन में कुछ व्यवहारिक समस्याओं के कारण बाधक बनती हैं। हालांकि नीतियों के सुगमतापूर्वक क्रियान्वयन की दिशा में सरकार काम भी कर रही है लेकिन इसे प्रोत्साहित करने के लिए फाइनेंसियल इंस्टीच्यूशन की तरफ से भी हैंडहोल्डिंग की आवश्यकता है। सरकार की ओर से एमएसएमई से 25 फीसदी प्रोक्योरमेंट होना चाहिए जो आज किसी कारण से नहीं होता। यदि एमएसएमई से 25 फीसदी प्रोक्योरमेंट होने लगे तो आज जो यूनिट्स बैठी हुई हैं, वे अपने प्रोडक्शन को बढायेंगे और जो 60-70 फीसदी क्षमता पर चल रहे हैं, वे 100 फीसदी क्षमता से चलेंगी। मौके पर उन्होंने ऐसे कई उद्यमियों के भुगतान की समस्याएं भी रखीं जो वर्षों से लंबित हैं। मौके पर जेसिया अध्यक्ष फिलीप मैथ्यू, सीआईआरसी-इंदौर के अध्यक्ष सीए नीलेश गुप्ता, सीआईआरसी-उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सोमानी, अध्यक्ष आईसीएआई-रांची शाखा के अध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा ने एमएसएमई और स्टार्टअप्स की योजनाओं पर चर्चा के साथ ही इसमें सीए के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के एजीएम अमित राउत एवं अरविंद कालरा ने बैंक द्वारा एमएसएमई व स्टार्टअप्स को दिये जा रहे सहयोग की जानकारी दी। मौके पर चैंबर महासचिव राहुल मारू, सह सचिव रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य किशोर मंत्री, डॉ अभिषेक रामाधीन, सोनी मेहता, सदस्य आरके गाडोदिया, जेपी गुप्ता, अजय सिंह राज के अलावा इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया, रांची शाखा के कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संगठन के महासचिव राहुल मारू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse