टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/02/2022 पवित्र परिवार पल्ली गोठगांव में 26वां धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि - महाधर्माध्यक्ष फिलीक्स टोप्पो S.J थे। धर्मसभा में निम्न मुद्दो पर विचार किया गया। जिसमे मुख्य मुद्दा थे धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में माता-पिता की भूमिका, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में माता पिता मार्गदर्शन, पवित्र विवाह को पवित्र रखने में पति-पत्नी की जिम्मेदारियां। कार्यक्रम की शुरूआत पवित्र मिस्सा पूजा से की गई। जिसमें मुख्य अनुष्ठाता महाधर्माध्यक्ष बिशप फिलिक्स टोप्पो S.J ने सभी परिवार के माताओं के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा की हम सभी अपने शत्रुओं से प्रेम करें। जो हमारा विरोध करते हैं उसे स्वीकार करें और जो सताते हैं उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। उन्होंने हर माताओं से कहा की आप संत मोनिका के समान अपने-अपने परिवार को नर्क से स्वर्ग बना सकती हैं इसके लिए आप रोज दिन प्रार्थना करें। प्रार्थना में ओ शक्ति है जो हमारी हर आवश्यकता को पूरा करने में मदद करता है। माता-पिता बच्चों को केवल सांसारिक चीजों को ही न दें। उन्हें संस्कार दें आज बच्चों में अच्छे शिक्षा और संस्कार की जरूरत है। मिस्सा पूजा के बाद महाधर्माध्यक्ष का स्वागत किया गया और सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और अन्य बहुत से विषयों पर विचार विमर्श की गई। कार्यक्रम के अंत में पवित्र परिवार पल्ली गोठगांव के पल्ली पुरोहित फादर विजय टोप्पो ने बिशप स्वामी और सभी उपस्थित माताओं को धन्यवाद दी। कहा कि माता का परिवार में सबसे महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए यदि परिवार को मजबूत बनाना है तो आप सभी माताओं को मजबूत होना होगा। मौके पर महाधर्माध्यक्ष के साथ 17 पुरोहित 23 धर्मबाहने और डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के 23 परिषों से माताएं उपस्थित थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse