एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन-रूस तनाव के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बैठक करके संकट का हल निकालने का प्रस्ताव दिया। जेलेंस्की ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा, मैं नहीं जानता कि रूस के राष्ट्रपति क्या चाहते हैं। इसलिये, मैं उन्हें मुलाकात का प्रस्ताव देता हूं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस बातचीत के लिए स्थान का चयन कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिये यूक्रेन केवल कूटनीति के रास्ते पर चलता रहेगा। जेलेंस्की के इस प्रस्ताव पर रूस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse