हाइवा की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौत, सड़क जाम

 

टीम एबीएन, रामगढ़। भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा टिपला मोड़ के समीप हाइवा की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई हैं। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध शुरू कर दिया। इससे रामगढ़ पतरातू सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गई। सुंदर से कोयला लेकर रेलवे साइडिंग जा रहे तेज रफ्तार हाइवा अचानक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक की मौत अस्पताल में हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवा में बाइक फंस गया और करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने गुस्से में सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पिछले 4 घंटे से ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं हैं। वहीं, कुजू ओपी के हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी को गश्ती के दौरान ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में गाड़ी पर सवार चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। इसमें एक की हालत ज्यादा गंभीर है। घायल चारों पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse