कम खर्च में बेहतर ईलाज करेगा पलामू का विनायक चाइल्ड हॉस्पिटल

 

टीम एबीएन, मेदिनीनगर। चिकित्सीय संसाधन को बेहतर करने और इसे बढ़ाने के मामले में पलामू जिला नित नए आयाम गढ़ रहा है। और इस कड़ी में अब एक और नया नाम जुड़ गया है विनायक चाइल्ड हॉस्पिटल का। जिलेवासियों के लिए शहर के जेलहाता में विनायक चाइल्ड स्पेसलिस्ट हॉस्पिटल के रूप में सौगात मिली है। जहां बच्चों के लिए सभी तरह के इलाज संभव हो सकेगा। अस्पताल का नींव रखने वाले सेवानिवृत बीआरओ डायरेक्टर डॉ भोला शंकर पांडेय ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर हॉस्पिटल का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि एक समय में यहां के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए तड़पते देखा था, यहां वहां भागते देखा था। उसी समय से उनका यह संकल्प था कि जिले में एक बेहतर चिकित्सीय सुविधा संपन्न अस्पताल की नींव रखेंगे, जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने इसके लिए अपने परिवार के लोगों की सराहना की जिनके बदौलत उनका यह सपना पूरा हो सका। अस्पताल के निदेशक डॉ श्वेता शेखर ने बताया कि अस्पताल खोलने का मुख्य उदेश्य कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। इसी उदेश्य को लेकर अस्पताल प्रबंधन काम कर रही है। इस अस्पताल के खुलने से लोगों से अपने बच्चों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। अस्पताल के संचालक डॉ गौरव विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अस्पताल में बच्चों के सभी तरह के बीमारी का इलाज की व्यवस्था है। अस्पताल में 24 घंटा इमारजेंसी सेवा के साथ-साथ एनआइसीयू, वेंटिलेटर, सीपैप, हाई फ्लो, पीआइसीयु, आक्सीजन आदि सुविधा उपलब्ध है। मौके पर डॉ बिजय कुमार सिंह, डॉ रौशन सिन्हा, डॉ कौशल, डॉ विनीत कुमार सिंह, डॉ प्रवीण सिद्धार्थ, डॉ अभिषेक रंजन, पूर्व सैनिक ब्रजेश शुक्ला, रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष अमिताभ कुमार मिश्र, केमिस्ट एसोसिएशन के मृत्युंजय शर्मा, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार अग्रवाल, प्रिंस कुमार, अभय कुमार समेत बड़ी संख्या मे अन्य लोग, अन्य चिकित्सक व चिकित्साकर्मी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse